Posts

Showing posts from October, 2019

राजस्थानः 'साँवले रंग' की वजह से पत्नी ने दी जान, पति पर फ़ब्तियाँ कसने का आरोप

उसका दाम्पत्य जीवन छह माह से भी छोटा रहा. राजस्थान के झालावाड़ जिले में 21 साल की भूली बाई उर्फ़ मांगी बाई के लिए साँवला रंग कथित रूप से मौत का सबब बन गया. परिजनों का आरोप है कि भूली का पति दिनेश उसके रंग रूप को लेकर फ़ब्तियां कसता था. इससे आहत होकर भूली ने कुए में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी. पुलिस ने उसके पति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. महिला संगठनों का कहना है कि न केवल साँवला रंग बल्कि औरत के गोरे रंग पर भी उसे निशाने पर लिया जाता है. तब उसके चाल चलन पर शक किया जाता है. मध्य प्रदेश की सीमा से सटे झालावाड़ जिले में बकानी थाना क्षेत्र के गणेश पुर गांव की भूली का इस साल अप्रैल माह में ही पास के बांस खोयरा गांव के दिनेश लोधा से विवाह हुआ था. बकानी के थान ा-अधिकारी बलवीर सिंह ने बीबीसी को बताया कि भूली के पिता देवीलाल की शिकायत पर पति दिनेश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार देवीलाल ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद शादी के बाद से ही भूली के रंग को लेकर तंज करता था. वो उसे कथित रूप से काली-क

تعرف على الدولة التي يعد فيها محتالو الإنترنت قدوة ومصدر إلهام للشباب!

في سلسلة رسائل من الكتاب الأفريقيين إلى بي بي سي، تكتب لنا الروائية النيجيرية أدوابي تريشيا نواباني مشيرة إلى أن محتالي الإنترنت صاروا مثلا يحتذى وقدوة للعديد من الشباب في بلادها! وكان مكتب التحقيقات الفيدرالي الأمريكي (أف بي آي) ذكر أن 80 شخصا، من بينهم 77 نيجيريا، متورطون في ما وصفه بـ "أكبر شبكة احتيال على الإنترنت" في تاريخ الولايات المتحدة. لكن ما أثار صدمة أغلب النيجيريين هو اعتقال رجل الأعمال الثري المشهور على المستوى الدولي أوبينوان أوكيكي، بتهم ترتبط بعمليات احتيال عبر الإنترنت. وكان اسم أوكيكي وهو رئيس مجموعة  ، التي لها استثمارات في قطاعات عديدة تمتد من الزراعة إلى العقارات ، قد أدرج في قائمة مجلة فوربس عام 2016 ضمن أبرز 30 مستثمرا افريقيا تقل أعمارهم عن 30 عاما. ويواجه أوكيكي الآن في الولايات المتحدة اتهامات بسرقة نحو 11 مليون دولار في عمليات احتيال عبر الإنترنت. من حين لآخر يوجه مكتب التحقيقات الفيدرالي مثل هذه الضربات التي تعقبها اتهامات ومحاكمات وأحكام بالسجن. ولكن لم يكن لذلك تأثير يذكر في الحيلولة دون مشاركة المزيد من النيجيريين في ما وصف بأكبر

बांग्लादेश बनने में भारत का वो आख़िरी तीन मिनट का हमला

14 दिसंबर 1971. समय लगभग साढ़े दस बजे. स्थान गुवाहाटी का एयरबेस. विंग कमांडर बीके बिश्नोई पूर्वी पाकिस्तान में एक अभियान के बाद लौटे ही थे कि ग्रुप कैप्टन वोलेन ने उन्हें बताया कि उन्हें तुरंत एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान पर निकलना है. ग्यारह बज कर बीस मिनट पर उन्हें ढाका के सर्किट हाउस में चल रही एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बम गिरा कर उसमें व्यवधान डालना है. हुआ ये था कि सुबह भारतीय वायु सेना ने ढाका गवर्नर हाउस और पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के बीच एक संवाद को बीच में ही सुना था जिसमें कहा गया था कि पूर्वी पाकिस्तान के गवर्नर साढ़े ग्यारह बजे एक मीटिंग लेने वाले हैं जिसमें पाकिस्तानी प्रशासन के सारे आला अधिकारी भाग लेंगे. वायुसेना मुख्यालय ने पूर्वी कमान को आदेश दिया कि इस बैठक के दौरान सर्किट हाउस पर बमबारी की जाए ताकि प्रशासन की 'निर्णय लेने की क्षमता' ही समाप्त हो जाए. सर्किट हाउस की लोकेशन का कोई नक्शा ऑपरेशन रूम में नहीं था. नक्शे के नाम पर उन्हें एक टूरिस्ट मैप दिया गया जिसे बिश्नोई ने अपनी साइड पॉकेट में खोंस लिया . बिश्नोई ने बीबीसी को बताया, "उस समय